राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काशी में उल्लास छाई है। हर कोई 22 जनवरी का दिन स्पेशल बनाने में जुटा है। इसी क्रम में शनिवार को डोमराजा का परिवार मशाननाथ बाबा का चांदी का त्रिशूल लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुआ।
श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने शनिवार को डोमराजा का परिवार मशाननाथ बाबा का चांदी का त्रिशूल लेकर अयोध्या रवाना हुआ। हरिश्चंद्र घाट पर उनका जोरदार अभिवादन हुआ। हर-हर महादेव और जय श्रीराम... का जयघोष होता रहा।
विज्ञापन
डोमराजा परिवार को पिछले दिनों प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला था। शनिवार को शाही अंदाज में डोमराजा की माता जमुना देवी, डोमराजा अनिल चौधरी, सपना देवी और विक्रम चौधरी अयोध्या के लिए निकले। वह अपने साथ बाबा मशाननाथ के प्रतीक के रूप में तीन किलो का चांदी का त्रिशूल लेकर गए।
डोमराजा की मां जमुना देवी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें रामलला के दर्शन करने का मौका मिला है। उन्होंने सनातनियों से अपील की कि वह प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर और मोहल्लों की सफाई कर दिवाली मनाएं।