फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जोनल कुश्ती में गोस्वामी तुलसीदास विद्यालय के पहलवानों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नैपुरा स्थित अखाड़े में मंगलवार को आयोजित 68वीं माध्यमिक स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भेलूपुर जोन के छह स्कूलों के 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुश्ती में तुलसीदास विद्यालय के 13 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। संयोजक विमल कुमार राव ने बताया कि सीनियर वर्ग के 57 किलो में विकास यादव, 65 किलो में आकाश यादव, 77 किलो में तथागत ने बाजी मारी। वहीं, जूनियर वर्ग के 45 किलो में सिद्धार्थ यादव, 48 किलो में बलराम यादव, 51 किलो में राजा बाबू, 55 किलो में सतीश यादव, 60 किलो में अखिलेश यादव, 71 किलो में प्रतीक यादव, 80 किलो में करन यादव विजयी रहे। ग्रीको रोमन के 60 किलों में मुरलीमनोहर पाल, 65 किलो में आदर्श यादव, 110 किलो में आर्यन यादव और सब जूनियर वर्ग के 44 किलो में अखिलेश यादव, 57 किलो में अंशू यादव, 62 किलो में आदित्य यादव, 75 किलो में विक्रांत यादव ने जीत हासिल की। खिलाड़ियों के शानदार पदर्शन पर गोस्वामी तुलसीदास विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ़ कमलेश त्रिपाठी ने खुशी जाहिर की। इस मौकेे पर रोशन लाल कनौजिया, अंजनी सिंह, डॉ़ अवधेंद्र प्रताप सिंह, डॉ आनंद सिंह, विवेक सिंह, नीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें