लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंगा गेज पर खतरा बिंदु से नीचे आ गया है। जलस्तर नीचे आने से ग्रामीणों ने जहां राहत की सांस ली है। वहीं नदी की कटान तेज हो गई है जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ी हुई है। सोमवार की शाम बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.42 मीटर दर्ज किया गया था। जो मंगलवार को सात सेमी घटकर 71.35 मीटर हो गया। जो खतरा बिंदु 71.68 मीटर से नीचे है। वहीं सात दिनों से डिघिया गेज पर खतरा बिंदु से ऊपर बना जलस्तर मंगलवार को नीचे आ गया। सोमवार काे डिघिया पर नदी का जलस्तर 70.65 मीटर दर्ज किया गया था जो मंगलवार को नौ सेमी घटकर 70.56 मीटर हो गया। यहां पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर है।