फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बहकर पहुंची डॉल्फिन, चार दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Thu, 21 Feb 2019 10:24 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
डॉल्फिन का रेस्क्यू करती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में पिछले चार दिनों से एक डॉल्फिन कौतूहल का विषय बनी हुई है। जिले के नहर में शनिवार की दोपहर एक समुद्री मछली डाल्फिन कहीं से बहकर कर आ गई। मछली को देखने के लिए उक्त नहर के दोनों किनारों पर करीब चार सौ मीटर तक आस-पास के ग्रामीण एवं नगर के लोगों का हुजूम उमड़ रहा था।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने काफी प्रयास किया लेकिन उसे निकालने में सफलता नहीं मिली। वन विभाग ने लखनऊ से अधिकारियों को बुलाया। बुधवार को सुबह दस बजे के करीब डीएफओ एपी पाठक के नेतृत्व में लखनऊ के वन अधिकारी डा. शैलेंद्र सिंह, अरुणिमा सिंह, डा. राधवेंद्र तथा जौनपुर के पशु चिकित्सक सुरेश पाल सिंह, वन संरक्षण अधिकारी बीडी पांडेय, रेंजर आरएन मिश्र , रेंजर चंद्र शेखर मिश्रा ने मछुआरों की मदद से डाल्फिन को पकड़ने का कार्य प्रारंभ किया गया।

घंटों मेहनत के बाद सफलता मिल गई। उधर इस मछली को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। पुलिस को भी लोगों को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डीएफओ के एके पाठक ने बताया कि नहर में बह कर डाल्फिन मछली कैसे आ गई। यह बात समझ में नहीं आ रही है । फिलहाल इसे सुरक्षित नहर से निकाल प्रयागराज ले जाया जा रहा है, जहां  हंडिया तहसील स्थित लाक्षागृह घाट पर गंगा नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें