फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होम्योपैथिक कांग्रेस में शामिल होंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर आर्गेनाइजेशन शाखा वाराणसी की बैठक में आगरा में 10-11 जनवरी को होने वाली होम्योपैथिक मेडिकल कांग्रेस की चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेएन रघुवंशी ने बताया कि काशी से इस कांग्रेस में बड़ी संख्या में चिकित्सक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन आगरा की ओर से पहली बार द्वितीय अखिल भारतीय होम्योपैथिक मेडिकल कांग्रेस का आयोजन आगरा में हरिपर्वत पर स्थित आचार्य शांति सागर सभागार में किया जा रहा है। इस दौरान कैंसर(कर्कट रोग) के साथ ही ऑटिज्म पर चर्चा होगी। उद्घाटन आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें