सपा महानगर के दक्षिणी विधानसभा की वार्ड संख्या 72 घसियारी टोला में बुधवार को पीडीए पंचांग का वितरण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया रहे। उन्होंने इस पंचांग के बारे में कहा कि यह पंचांग पीडीए समाज के घर-घर में जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त विधानसभा में पीडीए समाज को जोड़ने लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस पीडीए पंचांग में पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि के अलावा ऐतिहासिक दिनों को याद कर पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास बताया गया है। धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने किया। गंगा नगर कॉलोनी में सेक्टर प्रभारी राजवीर सिंह राज, अजहर अली सिद्दीक़ी के नेतृत्व में पंचांग बांटा गया। कार्यक्रम में दिलशाद अहमद, ईशान श्रीवास्तव, धीरज यादव, राहुल कन्नौजिया मौजूद रहे।