फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की लापरवाही: रजिस्टर में न बीमारी दर्ज, न ही आयुष्मान कार्ड की जानकारी; एडी के निरीक्षण में खुली पोल

Thu, 28 May 2026 02:03 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मंडलीय अस्पताल में एडी के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। जांच में मरीजों के रजिस्टर में बीमारी और आयुष्मान कार्ड की जानकारी दर्ज नहीं मिली। अस्पताल में मरीजों को साफ पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रजिस्टर की जांच करते अपर निदेशक डाॅ. नरेंद्र देव शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलीय अस्पताल में फिजिशियन को बुजुर्ग मरीजों के इलाज के तरीके के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं थी। चिकित्सक रजिस्टर पर मरीज की बीमारी और दवाओं की जानकारी भी नहीं नोट कर रहे थे। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. नरेंद्र देव शर्मा के निरीक्षण में ऐसी ही खामियां नजर आईं। 

विज्ञापन


अपर निदेशक डॉ. नरेंद्र देव शर्मा के निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही पेयजल व्यवस्था में सामने आई। अस्पताल में 14 स्थानों पर आरओ और वाटर कूलर लगाए गए हैं, जिनमें से दो वाटर कूलर बंद मिले। इसके अलावा वार्ड नंबर 7 के बाहर लगा वाटर कूलर भी खराब मिला। 

ओपीडी की नई बिल्डिंग के बाहर वाटर कूलर के पास गंदगी थी और बदबू भी आ रही थी। उन्होंने इस पर एसआईसी को फटकार लगाते हुए कहा कि इसे तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वाटर कूलर पर कब सर्विस कराई, यह दर्ज होना चाहिए। पीने का साफ पानी मरीजों को मिलना ही चाहिए। 

विज्ञापन
Trending Videos

ओपीडी में रोज 1200-1500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। अपर निदेशक ने भीड़ को देखते हुए पंजीकरण काउंटर, पैथोलॉजी और दवा वितरण काउंटर के पास भी तत्काल नए आरओ और वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए।  

आयुष्मान कार्ड की जानकारी नहीं दे रहे थे डॉक्टर : नेत्र विभाग की ओपीडी में डॉ. कमला प्रसाद 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक नहीं कर रहे थे। इस पर नाराजगी जताते हुए अपर निदेशक ने अस्पताल में बुजुर्गों के लिए एक अलग डेडिकेटेड आयुष्मान काउंटर बनाने और सभी डॉक्टरों को ओपीडी में आने वाले वृद्ध मरीजों की आयुष्मान कार्ड के बारे में बताने के निर्देश दिए।  

रजिस्टर में बीमारी और दवा ही नहीं दर्ज कर रहे थे डॉक्टर: जीरियाटिक (वृद्धजन) ओपीडी में तैनात फिजिशियन डॉ. निशांत चौधरी मरीजों का परीक्षण तो कर रहे थे, लेकिन रजिस्टर में न तो बीमारी (डायग्नोस्टिक) का उल्लेख था और न ही दवाइयां लिखी गई थीं। उन्हें वृद्ध मरीजों की चिकित्सा पद्धतियों के बारे में पूरी जानकारी भी नहीं थी। 

अस्थिरोग विभाग में डॉ. एके सिन्हा के कक्ष के बाहर अत्यधिक भीड़ को देखकर सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे मरीजों को कतारबद्ध करें और एक समय में केवल एक ही मरीज को अंदर जाने दें । अस्पताल प्रशासन को सभी आदेशों का पालन कर तीन दिनों के भीतर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दवाओं की कमी और गड़बड़ी मिलने पर जवाब मांगा
वाराणसी जिले में 10 जनऔषधि केंद्रों का लखनऊ की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान मानसिक अस्पताल परिसर स्थित जनऔषधि केंद्र पर दवाओं की शॉर्टेज से लेकर अन्य कंपनियों की दवाएं रखी हुई मिलीं। इस पर टीम ने संचालक से लिखित जवाब मांगा और दवाओं की स्टॉक रिपोर्ट अपने साथ ले गई।

अमर उजाला में बीते 17 मई को जनऔषधि केंद्रों पर मोनोपॉली दवाएं बेचे जाने से जुड़ी खबर प्रकाशित की गई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए बुधवार को लखनऊ से आई एक विशेष टीम ने वाराणसी के कुल 10 जनऔषधि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच टीम जब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंची तो वहां जनऔषधि केंद्र अपने मूल स्थान पर मिला ही नहीं। केंद्र को एक अस्थायी टीन शेड में संचालित किया जा रहा था। टीम ने सीएमएस से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें