आईएमएस-बीएचयू के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी यानी क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक मिश्रा को साउथ एशियन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी (एसएओ) का काउंसिल सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. दीपक इसी साल 21-23 सितंबर 2024 को भूटान में एसएओ के 17वें वार्षिक सम्मेलन में कार्यभार संभालेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वैश्विक आबादी का एक तिहाई से अधिक हिस्सा इस क्षेत्र में रहता है और आंखों की देखभाल में इसकी अपनी समस्याएं हैं। काउंसिल के सदस्य के रुप में समाज के उत्थान और इस क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए अन्य परिषदों और पदाधिकारियों के साथ समन्वित तरीके से काम करेंगे।