फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नमी के नाम पर धान की कटौती न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि धान खरीद से संबंधित तैयारियां पूरी कर लें। नमी के नाम पर कटौती की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अगर शिकायत मिली तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने केंद्र पर पेयजल, टेंट, कुर्सियां आदि की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

रायफल क्लब में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अगर किसी किसान का धान रिजेक्ट किया जाता है तो इसका कारण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। धान क्रय केंद्र से संबंधित जानकारी के लिए जिला खाद्य एवं विपणन विभाग नदेसर में बने कंट्रोल रूम (मोबाइल नम्बर 8853273782) से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंनेसभी एसडीएम को निर्देश दिए कि स्वयं केंद्रों का निरीक्षण करें और लेखपाल की ड्यूटी लगाएं, जो किसानों को सहयोग करें।


जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि इस बार धान खरीद का समर्थन मूल्य ₹2183 प्रति कुंटल (कामन) तथा ₹ 2203 प्रति कुंटल (ग्रेड-ए) रखा गया है। केंद्र सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संचालित होंगे। इस बार 45000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जबकि इसबार 48692 हेक्टेयर में धान की बुआई हुई है। 1626799 क्विंटल धान उत्पादन का अनुमान है। बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें