राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता फेडरेशन (एनसीसीएफ) की ओर से शनिवार को सस्तेदर पर प्याज की बिक्री शुरू हो गई। 10 मोबाइल वैन से विभिन्न इलाकों में 25 रुपये की दर से बेचा गया। प्याज लेने के लिए लोगों की लाइन लगी थी। इस दौरान 60 रुपये किलो चने की दाल की बिक्री हुई। पहले दिन सात टन प्याज और एक टन दाल बिकी।
एनसीसीएफ के एसपी सिंह ने बताया कि नटिनियादाई, भोजूबीर, लमही, कैंट रेलवे स्टेशन, मंडुवाडीह, सिगरा, पंचक्रोशी, पहड़िया मंडी, खुशहालनगर चांदमारी आदि इलाकों में मोबाइल बैन से प्याज बेचा गया। उन्होंने बताया कि रविवार को तरना, पहड़िया मंडी, सारनाथ, लमही आदि इलाकों में बिक्री होगी। बैन के बारे में मोबाइल नबंर 8002144614, 8295173121 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।