फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचे डीएम, लोगों के बीच बैठकर जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कई राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने लोगों के बीच बैठकर उनका हाल जाना। बच्चों से बात की और शिविरों में भोजन, चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं की हकीकत परखी। राहत शिविर के रसाईघर में जाकर वहां तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी।
विज्ञापन

डीएम ने हुकुलगंज के दीप्ति काॅन्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, तुलसी निकेतन, प्राथमिक पाठशाला ढेलवरिया सहित अन्य बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में रह रहे लोगों को सुबह का नाश्ता और दोनों समय का भोजन हर हाल में समय से उपलब्ध कराया जाए। बच्चों को दूध और फल के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराने को कहा।
सरस्वती विद्या मंदिर के राहत शिविर में डीएम ने लोगों के बीच बैठकर उनसे व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। दीप्ति काॅन्वेंट स्कूल में राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने डॉक्टर से बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने 24 घंटे मेडिकल टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तुलसी निकेतन और प्राथमिक विद्यालय ढेलवरिया के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को शिविर में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। बच्चों को चॉकलेट भी दी। नवयुग विद्या मंदिर ढेलवरिया के राहत केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को राहत शिविरों में लगातार सक्रिय रहकर लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें