जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने प्रधानमंत्री से जुड़ी परियोजनाओं के कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही पिछले वर्ष के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम अधिकारियों को दिया है।
कैंप कार्यालय पर विकास संबंधी बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की किसी भी परियोजना में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को कोआर्डिनेशन के साथ काम करने के लिए कहा है। साथ ही सभी विभागीय कर्मचारियों को 100 प्रतिशत उपस्थिति रहने और अधिकारियों को सेवापुरी में जाकर के सप्ताह में 3 दिन संतृप्तिकरण का काम पूरा कराने को कहा है। इसके अलावा हर गांव में एक एक गौशाला का निर्माण, एंटी भू माफिया के तहत प्रभावी कार्रवाई करने और सभी परियोजनाओं की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, पीओ डोडा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।