डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीरो पॉवर्टी के तहत सभी परिवारों का सर्वे कराकर उनके परिवार के 18 साल से काम आयु के बालकों को नियमानुसार स्पॉन्सरशिप दिलाएं।
डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की जरुरत है।
विज्ञापन
जीरो पॉवर्टी के तहत सभी परिवारों का सर्वे कराकर उनके परिवार के 18 साल से काम आयु के बालकों को नियमानुसार स्पॉन्सरशिप दिलाएं। चाइल्डलाइन की समीक्षा करते हुए मिसिंग बच्चों के डाटा को पूरे विवरण के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कारा के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना की भी विस्तार से समीक्षा की। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों को निर्देशित करें।