फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में करनी होगी ब्लैक स्पॉट की फोटोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में 21 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिसमें से 18 तो केवल नेशनल हाईवे पर है जबकि तीन ब्लैक स्पॉट अन्य जगहों पर है। जिलाधिकारी ने 10 दिनों के भीतर यानी 31 अगस्त तक सभी ब्लैक स्पॉट (गड्ढे)पर कार्रवाई और फोटोग्राफी के साथ आरटीओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़कों की खराब स्थिति पर ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आरटीओ को निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा। इस दौरान बताया गया कि 53 लोगों के सापेक्ष केवल तीन व्यक्तियों को ही बीमा कंपनी से पैसा मिला है।इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए एआरटीओ को तहसील और थानावार और रिपोर्ट प्रस्तुत करने और जल्द से जल्द लोगों के पेमेंट की कार्यवाही कराने का निर्देश दिया।
उधर हेलमेट के मामले में आरटीओ ने बताया कि गाड़ी खरीदने वाले सभी ग्राहकों को हेलमेट दिया जा रहा है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के बारे में स्कूल खुलने पर दसवीं, आईटीआई और नर्सिंग के छात्रों को शपथ दिलाए जाने की बात भी कही। जिला विद्यालय समिति की बैठक में बताया गया कि डग्गामार 82 गाड़ियों को नोटिस दिया जा चुका है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसकी सूचना अभिभावकों को अवश्य भेजें, जिससे इन वाहनों से बच्चो को स्कूल न भेजा जाए।
विज्ञापन

बसों में सीट से अधिक बच्चों को ले जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। विद्यालय परिवहन समिति का गठन करने और डीएल और चरित्र सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, एसडीएम सदर और राजातालाब, आरटीओ, एआरटीओ प्रशासन,जिला विद्यालय निरीक्षक, एसपी ट्रैफिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें