बुधवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ईएसआई हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। पता चला कि यहां केवल थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। कोरोना मरीजों की पल्स आक्सीमीटर से जांच नहीं हो रही थी और सैंपल देने आए लोगों को भी इंतजार करना पड़ रहा है। इस पर नाराज डीएम ने सभी की पल्स आक्सीमीटर से जांच करने, आक्सीजन स्तर को दर्ज करने के साथ ही हर दो बेड के बीच में एक पल्स आक्सीमीटर रखे जाने का निर्देश दिया।
वहां बैठे मरीजों से बात की तो पता चला कि जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इस पर जांच में तेजी लाने के साथ ही सभी को विटामिन सी, आइवर मैकटिन टैबलेट भी दिलवाई। एनएसस्थीसिया के लिए एमबीबीएस डाक्टरों की तैनाती, केवल दो ही वेंटिलेटर मिलने पर तत्काल वेंटिलेटर और मॉनिटर मंगाने, ईएसआई हास्पिटल में 15 बेड बढ़ाने, पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर बीएचयू के डॉक्टरों से भी परामर्श लिया जा सकता है।