वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद डीएम सत्येंद्र कुमार ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों से पेट्रोल-डीजल की समुचित बचत सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विभागीय एवं निजी वाहनों का मितव्ययिता के साथ उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने कार पूलिंग कर कार्यालय आने-जाने की व्यवस्था बनाए जाने पर भी जोर दिया है। सभी बैठकों को ऑनलाइन मोड में किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। कार्यालयों में सोलर पावर का उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एसी को 26 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सेट करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो