कथोड़ा जंगली बाबा मंदरि के समीप कटान का जायजा लेते डीएम व एसपी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खगरौत के साथ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद घाघरा नदी के किनारे स्थित रिंग बंधे का निरीक्षण किया। साथ ही कठौड़ा स्थित जंगली बाबा धाम पर घाघरा की लहरों से हो रहे कटान का भी निरीक्षण कर चिंता जताई। विभाग को तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया। कहा कि इतने बड़े पौराणिक स्थल को बचाने के लिए जल्द ही यहां ठोकर का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही घाघरा की लहरों से इस मंदिर को नुकसान नही होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मंदिर के भौगोलिक व पौराणिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया।