फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास पर शिकायत लेकर पहुंचा कर्मी तो डीएलडब्लू जीएम का चढ़ा पारा, किया सस्पेंड

Fri, 14 Sep 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन
डीएलडब्लू के महाप्रबंधक के आवास पर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे एक कर्मचारी को जीएम ने सस्पेंड कर दिया। साथ ही बंगले पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दो आरपीएफ कर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया। इसको लेकर डीरेका परिसर में जबरदस्त चर्चा है। इस बाबत उप महाप्रबंधक डीरेका नितिन मेहरोत्रा ने कार्रवाई का कारण अनाधिकृत प्रवेश को बताया और जांच चलने की बात कही।
विज्ञापन


 कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिकल विभाग में तैनात दक्षिण भारतीय डीरेका कर्मी राजशेखरण अपनी शिकायत लेकर डीरेका की जीएम रश्मि गोयल के बंगले पर पहुंचा। वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों से उसने अपना परिचय अंग्रेजी में देने के साथ आने का कारण बताया।

कर्मचारी का परिचय पत्र आदि देखने के बाद उसे अंदर जाने दिया। सूत्रों की मानें तो बंगले में प्रवेश को लेकर जीएम इस कदर नाराज हुईं कि उक्त कर्मचारी के साथ सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल आरपीएफ रेयाज और कांस्टेबल क्रांति को भी निलंबित कर दिया। साथ ही जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर जब जीएम के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर नहीं उठा। इस घटना को लेकर कर्मचारियों में रोष हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले चेन्नई के जीएम ने एक लेटर जारी किया, जिसमें कर्मचारियों से समस्या को लेकर किसी भी समय मिलने का आदेश था। उसी को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी वहां पहुंचा होगा।
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला बर्खास्त रेलकर्मी गिरफ्तार

arrest shimla
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले बर्खास्त रेलकर्मी को विजिलेंस की टीम ने पड़ाव चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। वह गुरुवार को जौनपुर के एक व्यक्ति से अगली किस्त लेने पहुंचा था। चंदौली जिले के तेनुअट (सकलडीहा थाना) का रहने वाले रामजतन सक्सेना ने जौनपुर के सुभाष चंद्रा से नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये तीन किस्तों में लिया।

सुभाष को ज्वाइनिंग लेटर से लेकर कई तरह के कागजात भी दिए। दो साल बीत जाने के बाद भी जब सुभाष को ज्वाइन नहीं कराया गया तो शक होने पर उसने रामजतन से मिले कागजात की जांच कराई। जांच में सारे कागजात फर्जी निकले। सुभाष ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की। बताया कि  रामजतन सक्सेना को पैसा देने के बहाने पड़ाव चौराहे के पास बुलाया है।

सुभाष जब रामजतन को पैसा दे रहा था कि तभी विजिलेंस की टीम ने ठग को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने बताया कि रामजतन, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर में ट्रैकमैन के पद पर तैनात रहा है। कई लोगों से ठगी करने व इसकी लगातार शिकायतों पर उसे एक साल पहले बर्खास्त कर दिया गया।वह वहां से भाग निकला। पड़ाव के पास से वह गिरफ्तार किया गया। सिटी रेलवे स्टेशन पर कागजी कार्रवाई के बाद उसे मुगलसराय कोतवाली को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें