धनतेरस पर शुभ खरीदारी की अवधि दोपहर 03 बजे से लेकर 4:30 बजे तक होगी। इस तिथि पर सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, कलश, लक्ष्मी-कुबेर की प्रतिमा, धनवंतरि पूजन सामग्री, आयुर्वेदिक औषधियां, स्वास्थ्य बीमा खरीद सकते हैं। इस वर्ष नरक चतुर्दशी का त्योहार 19 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
इसमें उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का मान रहेगा। इस तिथि पर वाहन, अचल संपत्ति, इलेक्ट्रानिक्स सामान और गहनों की खरीद हो सकती है। 20 अक्तूबर को हस्त नक्षत्र और अमावस्या का संयोग बन रहा है। इसमें सोना-चांदी, सिक्के,आभूषण, कलश, पूजन की सामग्री, श्रीयंत्र, बहीखाता की खरीदारी कर सकते हैं।