फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में आज मनेगी दिवाली, घर घर होगी अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। इसे लेकर पीएम के संसदीय क्षेत्र व भगवान शिव की काशी में दीपावली मनाने की तैयारी है। छतों पर घंटे बजाए जाएंगे और घर-घर दीप जलाए जाएंगे। एक दिन पहले ही मंगलवर को लोगों ने भगवान राम के पूजन की तैयारी कर ली हैं। लोगों ने भगवान राम की प्रतिमाएं खरीदीं हैं। कई घरों पर राम नाम की फताका भी लहराने लगी है।
विज्ञापन

काशी में हर घर राम नाम का ध्वज लगाने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। विश्वकर्मा समाज, तैलिक साहू समाज, कायस्थ समाज ने लोगों से अपील की है कि छत पर राम नाम का ध्वज लगाएं। घंटा घड़ियाल बजाएं और दीये जलाएं। कुछ लोगों ने आतिशबाजी करने की भी तैयारी की है। इसके लिए रोशनी वाले पटाखे खरीदे गए हैं। विश्व संवाद केंद्र काशी के प्रचार प्रमुख अंबरीष कुमार ने कहा कि सूर्य अस्त होते ही माटी के दीपों में घी-तेल से तर रुई की बाती तर प्रकाशित होने को आतुर नजर आएंगी। दीपों की अनगिनत कतारों से घाटों से लेकर घर तक काशी प्रकाशमान होगी। लोगों से अपील की गई है कि प्रति व्यक्ति कम से कम पांच दीये जलाएं। इसके अलावा घरों में रामचरितमानस का पाठ, आरती, हवन यज्ञ आदि होंगे। स्वदेशी जागरण मंच काशी के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अवनींद्र राय ने कहा कि काशी के हर घर में दीया जलाने की तैयारी है। कोरोना के चलते से लोगों से अपील की गई है कि अपने घरों में ही रहें और दीये जलाएं। जो लोग अयोध्या नहीं जा सके हैं, वे लोग घरों में टीवी के जरिए कार्यक्रम देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें