दिल्ली से वाराणसी का किराया आम दिनों में तीन हजार से 4500 रुपये तक होता है। जो दीपावली पर बढ़ कर 25 हजार रुपये के ऊपर हो गया है। एयर इंडिया का किराया 15,374 रुपये, इंडिगो का 11,100 रुपये है। ऐसे ही स्पाइस जेट का किराया 12,915 रुपये तक है।
दीपावली पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग अपने घर आते हैं। लोग ट्रेन, बस या फ्लाइट का सहारा लेते हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में ट्रेनों में पहले से ही नो रूम की स्थिति है। वहीं बस से लोग दूर का सफर करना नहीं चाहते। फ्लाइट का किराया इतना अधिक होने से लोगों को इस बार समस्या होने वाली है।