वाराणसी शहर में एक दुकान से पटाखों की हो रही खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड और पुलिस कर रही है निगरानी
अस्थायी बाजार में जगह-जगह बाल्टी में पानी और बोरे में बालू भरकर रखा गया है। फायर ब्रिगेड की छोटी-बड़ी गाड़ियां भी बाहर खड़ी हैं। अग्निशमन अधिकारियों की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस निगरानी भी कर रही है। उधर, लहरतारा-चांदपुर मार्ग के पटाखा व्यापारी के गोदाम पर डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने निरीक्षण किया।
यहां लगी हैं दुकानें
छोटी और बड़ी कटिंग मेमोरियल मैदान, मिनी स्टेडियम शिवपुर, राधा मोहन लॉन, मुड़ीकट्टा बाबा पार्क आवास विकास कॉलोनी लालपुर, आवास विकास परिषद मैदान लालपुर, संपूर्णानंद संस्कृत विवि मैदान, आशापुर प्राइमरी स्कूल सारनाथ, चमरहा बाजार दुर्गा मंदिर के पास, चौबेपुर में रामलीला मैदान, कोतवाली में मछोदरी पार्क, रामनगर में शहनाई लॉन, चौक में बेनियाबाग पार्क, गुरुबाग में उत्सव वाटिका, बेनियाबाग पार्क, चेतसिंह किला, बृजइंक्लेव पार्क, कबीर नंबर पार्क नंबर 3, लंका में स्वयंवर वाटिका, रोहनिया में रामलीला मैदान, मंडुवाडीह, राजातालाब में राजा साहब के बगीचे के पास, बड़ागांव के बसनी में शिव सरोवर, पिंडरा बाजार के सामूहिक मैदान में दुकानें लगी हैं।