काशी हिंदू विश्वश्विद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र दिव्यांशु आनंद एशियाई पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खेलेंगे। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ. प्रमोद यादव ने बताया कि ईस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त कर चुके दिव्यांशु एशियाई पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खेलने के लिए तैयारी कर रहे है। बीएचयू के शिवाजी हॉल दिव्यांशु हर रोज चार घंटे अभ्यास करते हैं। बताया कि उन्हें सुबह ब्रोचा मैदान में वर्कआउट करने के बाद मसल्स स्ट्रैंथनिंग एक्सरसाइज कराया जाता है। इसके बाद खिलाड़ी भार उठाने का अभ्यास करते हैं। दिव्यांशु ने दो महीने पूर्व परिश्चम बंगाल में स्वर्ण पदक जीता था इसके बाद वह फरीदाबाद में हुई राष्ट्रीय इक्विप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।