बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र के संस्थापक समन्वयक और वेद विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी को शिक्षा मंत्रालय से संबद्ध महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के सहायता व अनुदान समिति(ग्रांट एड कमेटी)में सदस्य मनोनीत किया गया। वह 3 वर्षों तक कार्यभार संभालेंगे। समिति में वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय तिरुपति,आंध्र प्रदेश के पूर्व कुलपति प्रो.केई देवनाथन, संस्कृत एवं प्राच्य अध्ययन विश्वविद्यालय असम के कुलपति कुमार भास्कर वर्मा के साथ ही संयुक्त सचिव शिक्षा (भाषाएं), संयुक्त सचिव वित्त सदस्य को भी सदस्य बनाया गया है। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि समिति के अध्यक्ष प्रो. हृदय रंजन शर्मा और सचिव प्रो. विरुपाक्ष वी जड्डीपाल हैं।