फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय समीक्षा: अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त सभागार में सोमवार को विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक से चार अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर मंडलायुक्त ने अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए विकास कार्यों की मानीटरिंग करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति के आधार पर समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों के सम्पादन में यदि कहीं कोई समस्या आती है तो तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए उसका समयबद्ध निराकरण कराएं। किसी भी दशा में कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई, एडी बेसिक, आरएम पीसीएफ एवं अपर निदेशक, पशुपालन उपस्थित नहीं हुए। मंडलायुक्त ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित चारो अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने विकास कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा में पाया कि आईजीआरएस सन्दर्भों के निस्तारण में मंडलायुक्त कार्यालय प्रथम स्थान पर है। जबकि जनपदों की रैंकिंग कम है। उन्होंने तीनों जनपद के जिलाधिकारियों से इस ओर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसी प्रकार कुछ विभागों द्वारा पोर्टल पर की गयी त्रुटिपूर्ण फीडिंग के मंडल एवं जनपद की रैंकिंग प्रभावित होने के दृष्टिगत अधिकारियों को निर्देशित किया कि फीडिंग में पूरी सावधानी बरती जाय। पहले गहनता से उसकी छानबीन कर ली जाय ताकि डैशबोर्ड पर वास्तविक प्रगति परिलक्षित हो सके। इसके बाद उन्होंने अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की और उसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम आजमगढ़ विशाल भारद्वाज, डीएम मऊ अरुण कुमार, बलिया रवीन्द्र कुमार, अपर आयुक्त (प्रशासन) केके अवस्थी, सीडीओ आज़मगढ़ परीक्षित खटाना,मऊ प्रशान्त नागर, बलिया ओजस्वी राज, संयुक्त विकास आयुक्त एमएन पांडेय, मुख्य अभियन्ता, विद्युत आशुतोष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें