जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जौनपुर-सुल्तानपुर व रामपुर-भदोही मार्ग पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर को सही कराएं।
उन्होंने सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा के दृष्टिगत की गई कार्रवाई की समीक्षा की। कहा कि राजमार्गाें पर सुरक्षा लेकर जो भी काम बचे हैं या नहीं किए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द करा लें। अन्यथा अगली बैठक में कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग, जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर की मरम्मत कराएं अविलंब कराएं। शहर में पंचहटिया तक पैचिंग कार्य कराने और मड़ियाहूं-भदोही मार्ग के निर्माण की गति बढ़ाने को कहा। पॉलिटेक्निक चौराहे पर सड़क टूटी होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि वाहनों की फिटनेस जांच समय समय पर कराएं तथा वाहन चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए।