फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: जून में हो सकती है तारीख की घोषणा, पार्टियां कर रहीं ये दावे

Sat, 29 May 2021 09:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पार्टियां जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की रणनीति तैयार करने में लगी हुई हैं। वहीं, सपा, भाजपा अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। पार्टियां जल्द ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती हैं।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए जून में तारीख की घोषणा हो सकती है। इसके मद्देनजर पार्टियों ने रणनीति तैयार कर ली है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टियां जल्द उम्मीदवार के नाम का एलान करेंगी। उधर जीतने वाले 11 निर्दलीय उम्मीदवार से भाजपा और सपा नेताओं ने संपर्क साधा हैं। 

विज्ञापन


यहां तक कि कई जीते उम्मीदवार बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। क्योंकि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए भाजपा और सपा में जीती हुई ओबीसी महिला के पति लामबंदी में जुट गए हैं। पार्टी के नेता निर्दलीयों को अपने पाले में करने मे लगे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा का दावा है कि भाजपा समर्थित 16 लोग जीते हैं। हमारी पार्टी ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीतेगी। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने दावा किया कि उनकी पार्टी के 15 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा के प्रत्याशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के जिला अध्यक्ष नवीन भारत का दावा है कि उनकी पार्टी के दो प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस के वरिष्ट नेता पूर्व मंत्री अजय राय का दावा है कि उनकी पार्टी के समर्थित चार प्रत्याशी जीते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें