ग्राम सभा देईपुर में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। इससे राजकीय विद्यालय के बच्चे व प्राथमिक विद्यालय के बच्चे पानी के परेशान हो रहे हैं लेकिन न अधिकारी का और न विभाग का ध्यान समस्याओं पर जा रहा है। इतनी ठंड में लोग दूर दराज से कंटेनर लेकर पानी ले रहे हैं।
सेवापुरी के ही सदस्य ने बिजली विभाग की ओर से ओटीसी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट के लोगों को यह लाभ नहीं मिल रहा न ही इसमे बुनकरों के लिए कोई विशेष योजना है। जबकि उनके क्षेत्र में बुनकर बहुतायत में हैं।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: तीन की मौत, बीएचयू कुलपति के नाम से बनाई फेक आईडी, मारपीट व चोरी समेत अन्य खबरें
सेवापुरी के ही सेक्टर नंबर एक से स्वाति सिंह ने भी अधिकारियों की उदासीनता की बात कही। सदस्यों ने संबंधित विभागों से जल्द सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अफसरों के पिछली बैठक में उठाए मुद्दों पर क्या काम हुआ इसकी रिपोर्ट मांगी। कहा कि इस बार उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से काम हो।