फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण में मानकों की अनदेखी, जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण में मानकों की अनदेखी, जांच होगी
विज्ञापन

- जिलाधिकारी के निरीक्षण में बीम व सीढि़यों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं मिला
माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण में गुणवत्ता व मानक का ख्याल नहीं रखा गया। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निरीक्षण से हुआ। पता चला कि हॉस्टल के बीम व सीढि़यों के निर्माण में खामी है। जिलाधिकारी ने विशेषज्ञों की समिति से जांच कराके रिपोर्ट मांगी है। निर्माण कार्य भी देरी से चल रहा है। जो काम मई में पूरा होना था, वह अभी तक लटका है। मामले में कार्यदायी संस्था के अभियंता भी सटीक जवाब नहीं दे सके हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को विकास कार्यों का निरीक्षण किया। रमना क्षेत्र के क्रशर प्लांट पर गए और देखा कि टूटे भवन के मलबे से भस्सी बनाई जा रही है। मौके पर कोई अधिकारी भी नहीं मिला। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों से जवाब तलब किया है। पुलिस लाइन परिसर में 1.74 करोड़ की लागत से आठ तल का आर्थिक अपराध अनुसंधान सेक्टर बन रहा है। इसके बाहर के गड्ढों को पाटने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के अभियंता को दी है। राइफल शूटिंग रेंज का काम इसी महीने पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें