फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 'अपराध से कैसे मुक्त हो समाज' निबंध लिखकर दहेज हत्या का आरोपी पहले स्थान पर

Fri, 19 Feb 2021 11:57 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Varanasi district jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

'अपराध से कैसे मुक्त हो समाज' विषय पर निबंध लिखकर दहेज हत्या के आरोपी वाराणसी जिला जेल के बैरक नंबर आठ के बंदी त्रिपुरेश्वर कुमार त्रिपाठी ने कारागार में आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में दहेज हत्या के मामले में ही निरुद्ध बंदी प्रवीण पटेल दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


वसंत पंचमी और जेल दिवस के अवसर पर 16 से 18 फरवरी तक जिला जेल में विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। जिला जेल के अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि क्रिकेट और वॉलीबाल प्रतियोगिता में राइटर की टीम विजयी रही। बैडमिंटन में बैरक नंबर आठ के बंदियों ने बैरक नंबर एक के बंदियों को हराया।

Trending Videos
विज्ञापन

शतरंज में बैरक नंबर एक का बंदी अरुण तिवारी और कैरमबोर्ड प्रतियोगिता में बैरक नंबर आठ का बंदी फारूक विजयी रहा। रस्साकसी में सर्किल नंबर एक के बंदी विजयी रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नक्सल गतिविधियों के आरोप में निरुद्ध नंदू कोल पहले स्थान पर रहा। विजेता बंदियों को सम्मानित करते हुए जेल अधीक्षक ने कहा कि गलती तो इंसान से होती ही रहती है। अच्छा व्यक्ति वह होता है जो गलती से सीख लेकर खुद में सुधार करे। इस दौरान डिप्टी जेलर शिशिर कांत कुशवाहा व जय शंकर यादव के साथ ही जेल के समस्त कर्मचारी और बंदी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें