फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा, वेयर हाउस के बाहर बढ़ाएं निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को पहड़िया स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में जाकर वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के संचालित होने की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बाहर की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा कि वेयर हाउस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों को भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें