फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: आपके घर पहुंचने वाला गैस सिलिंडर करेगा मतदान के लिए प्रेरित, अधिकारी ने की ये अपील

Sun, 28 Apr 2024 12:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान जागरुकता के बंधे टैग सिलिंडरों की गाड़ियों को रवाना किया। इन सिलिंडरों पर लगे मतदाता जागरुकता के टैग लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
मतदान जागरुकता के बंधे टैग सिलिंडरों की गाड़ियों को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम और सीडीओ हिमांशु नागपाल ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर से सटे घरों में डिलीवर होने वाले एलपीजी सिलिंडरों की गाड़ी को रवाना किया। इन सिलिंडरों पर मतदाता जागरुकता के टैग लगे हुए थे। यह लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन जनपद में शत-प्रतिशत वोटिंग कराने के लिए कटिबद्ध है। देश के मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना सबसे जरूरी कार्य है, इसलिए लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। 

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने सभी से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस मौके पर एडीएम प्रकाश चंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें