चौकाघाट जेल रोड स्थित काशी समाचार पत्र विक्रेता समिति द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सम्
काशी समाचार पत्र विक्रेता समिति की ओर से रविवार को जिला जेल के पास हथुआ बंगला काॅलोनी में होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सर्दी, गर्मी और बारिश में भी वितरक साथी अपने कर्तव्य पथ से नहीं डिगते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथियों में शालिनी यादव, अंबरीष सिंह भोला ने वितरक बंधुओं के साथ होली मनाई। सभी अतिथियों का स्वागत समिति के प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रसाद ने किया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रसाद ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने समाचार पत्र विक्रेताओं की जीवनशैली के बार में बताया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। सभी वितरक साथियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संयोजक चंद्रभान प्रसाद, संरक्षक मदन प्रसाद, राजेंद्र पाल ने समाचार पत्र विक्रेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। क्षेत्रीय पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने विचार रखे। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, विशाल प्रसाद, महामंत्री सुनील मिश्रा, सूरज गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश पांडेय, विरेंद्र दीक्षित, कल्लू पटेल, सुभाष गुप्ता, संतोष प्रजापति, सुमन दुबे, विक्की, श्याम देव आदि मौजूद रहे।