फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में निशुल्क कार्य पुस्तिकाओं का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल परिसर (सीएचजीएस) में प्राथमिक कक्षाओं के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित और पर्यावरण विज्ञान की निशुल्क कार्य पुस्तिकाएं बांटी गईं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से अनुमोदित स्कूलों में कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के छात्र और छात्राओं को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पुस्तिका दी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने सम्मानित किया। स्कूल बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रो. नंदिता घोषाल और कुलसचिव राजन श्रीवास्तव की भी उपस्थिति रही। सीबीएसई क्लस्टर में कई खेल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं सरिता गोंड (कक्षा 11) को रजत पदक, पूर्णिमा गोंड (कक्षा 10) को ताइक्वांडो में कांस्य पदक और अनुष्का केसरी (कक्षा 7) को तीन रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या और शिक्षाशास्त्र विभाग की वरिष्ठ प्रो. मधु कुशवाहा ने कार्य पुस्तिकाओं की प्रासंगिकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें