फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रकृति से दूरी से बढ़ीं अनिद्रा, मोटापा, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने प्राकृतिक चिकित्सा के आयामों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए प्रकृति के साथ जुड़ाव बहुत जरूरी है। प्रकृति से दूरी से ही अनिद्रा, मोटापा, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां बढ़ रही है। गंगापुर परिसर में 9वें राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर डॉ. सुनीता ने कहा कि आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं विज्ञान ने बहुत सारी सुविधाएं दी हैं, लेकिन कहीं न कहीं अपनी जड़ों यानी प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। पंचमहाभूतों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश इन तत्वों के असंतुलन से रोग होते हैं। डॉ. सुनील कुमार यादव ने विचार रखे। निर्देशन चिकित्सा विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. पीताम्बर दास, संचालन खुशी कुमारी, धन्यवाद ज्ञापन उदिता गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें