फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टॉप स्पिन और फ्लिक से यश और ईशान की जोड़ी ने बनाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
यश कुमार और ईशान उपाध्याय की जोड़ी ने बुधवार को सुखनंदन जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लकी शर्मा और सूर्यांश पटेल की जोड़ी को 11-8, 11-6 के स्कोर से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। लोढ़ान स्थित बाबू आरएन सिंह इंडोर हॉल में खेले गए पहले सेट में यश और ईशान ने शुरू से आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। एक समय दोनों स्कोर 8-8 था। उसके बाद ईशान उपाध्याय और यश कुमार ने तेज शॉट लगाने के अलावा फ्लिक शॉट से लगातार तीन पॉइंट बना कर मैच जीत लिया। दूसरे सेट में यश और ईशान की जोड़ी ने शुरू से तेजी से पॉइंट बनाने की नीति अपनाई। सूर्यांश और लकी की जोड़ी जब तक संभालती तब यश और ईशान की जोड़ी 5-1 पॉइंट से आगे हो चुकी थी। उसके बाद यश और ईशान ने लकी और सूर्यांश की जोड़ी को संभलने नहीं दिया। दूसरा सेट 11-6 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें