फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पंडित छन्नूलाल मिश्र की संपत्ति को लेकर दो बेटियों में घमासान, विवाद की जांच करेगी पुलिस

Sat, 26 Aug 2023 11:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी निवासी उपशास्त्रीय गायक पंडित छन्नू लाल मिश्र का संपत्ति विवाद सामने आया है। इसमें उनकी बेटियां आमने-सामने आ गईं हैं। एक ने दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
पद्मभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र की दो बेटियों के बीच के साढ़े चार महीने पुराने विवाद की जांच सिगरा थाने की पुलिस करेगी। यह जांच सिगरा थाने में तैनात दरोगा जगदीश राम द्वारा अदालत के आदेश पर की जाएगी। महमूरगंज क्षेत्र निवासी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा की बेटी ममता मिश्रा भदोही में रहती हैं।

विज्ञापन


ममता के अनुसार वह बीते 11 अप्रैल को सिगरा स्थित एक होटल में अपने पिता और भाई के साथ छोटी बहन नम्रता मिश्रा से प्रॉपर्टी को लेकर बात करने गई थीं। बातचीत के दौरान ही नम्रता मिश्रा ने उनके पिता, बड़ी बहन अनीता उपाध्याय और भतीजे राहुल के सामने उनकी बाएं हाथ की अंगुली  को मरोड़ कर चोटिल कर दिया था।

इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि उस दौरान एनसीआर दर्ज किया गया था। ममता मिश्रा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण की पुलिस से जांच कराने की मांग की थी। अदालत के आदेश पर प्रकरण की विवेचना कर सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें