फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अधिवक्ता और तहसील कर्मी के बीच विवाद मामला, उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्या दिया आश्वासन

Tue, 01 Jul 2025 08:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अधिवक्ता और पेशकार के बची कहासुनी के बाद मामला विवाद तक पहुंचा और इसकी शिकायत दोनों ओर से उपजिलाधिकारी के यहां हुई। मामले पर सुनवाई करते हुए इन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तहसील राजातालाब में सोमवार को एक मुकदमे में तारीख को लेकर वकील और पेशकार के बीच कहासुनी गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों लोगों के बची गाली गलौज के साथ हाथापाई भी हुई। मामले को लेकर पेशकार उप जिलाधिकारी शांतनु सिंह के सामने उठा। अधिवक्ता भी अपना पक्ष रखने के लिए उप जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंच गए।

विज्ञापन


वहां उप जिलाधिकारी से दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बातें बताई। उप जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों से बातचीत किया और मामले को शांत कराया। उन्होंने कहा कि अभी एसडीएम न्यायिक छुट्टी पर है। उनके आने पर मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

अधिवक्ताओं का कहना था कि पेशकार कई मुकदमों में तिथि घोषित हो जाने के बाद बाद में डेट बदल देता है जिससे समस्या होती है और इस बात पर पूछे जाने पर विवाद करते हैं। अब देखना ये होगा कि इस मामले पर कार्रवाई के तौर पर क्या सामने आता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें