कैंट रेलवे स्टेशन पर पूछताछ काउंटर के ऊपर लगाया गया डिस्प्ले बोर्ड 21 दिन से बंद है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए एलईडी स्क्रीन भी रात आठ से सुबह आठ बजे तक बंद रहते हैं। जिससे यात्रियाें को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
इस दौरान स्टेशन से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का आवागमन होता है। एनाउंसमेंट भी ट्रेन आने से 10 मिनट पूर्व ही किया जाता है। जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 51 एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। जो यात्रियों को ट्रेनों के आने-जाने का समय व प्लेटफार्म संख्या बताती है। 12 घंटे तक यह सेवा बंद रहने से रोजाना यात्रियों को असुविधा हो रही है। वहीं, एक बड़ा डिस्प्ले बोर्ड भी दो सप्ताह से बंद पड़ा है।
स्टेशन पर 51 एलईडी स्क्रीन सुबह आठ से रात आठ बजे तक ही संचालित की जाती है। इसका निजी कंपनी से करार हुआ था। पहले यह 16 घंटे संचालित होते थे। पिछले साल कोरोना के समय से 12 घंटे ही संचालन हो रहा है।
- धनंजय कुमार, वाणिज्य निरीक्षक, कैंट रेलवे स्टेशन