फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नृत्य विरासत पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में शिल्पनटनम पर व्याख्यान और प्रदर्शनी हुई। मानविकी अध्ययन विभाग की ओर से सोमवार को इंडियन हिस्ट्री, कल्चर एंड हेरिटेज विषय पर हुए संवाद में कोरियोग्राफर डॉ. माया कुलकर्णी ने भारतीय नृत्य विरासत के समकालीन रूपों की चर्चा की। शिल्पनटनम में भारतीय सौंदर्य परंपराओं नाट्यशास्त्र, प्राचीन और मध्यकालीन मूर्तिकला को बताया। भारतीय विरासत में निहित होने के बावजूद यह शैली किसी एक शास्त्रीय नृत्य व्याकरण तक सीमित नहीं है। यह भी बताया कि भारतीय नृत्य परंपराएं पश्चिमी देशों में भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए सांस्कृतिक निरंतरता का आधार बनी हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रशांत कुमार पांडा ने कहा कि यह व्याख्यान-प्रदर्शन इस श्रृंखला की भावना का सजीव उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें