फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामनगर में दिव्यांगजनों को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगजनों को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं
विज्ञापन

- रामनगर में पांच एकड़ जमीन में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा कंपोजिट रीजनल सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। दिव्यांगजनों की सुविधाओं के लिए रामनगर में कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित की गई है। 25 करोड़ रुपये की लागत से पांच एकड़ जमीन में इसका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने बताया कि सीआरसी बन जाने से जिले व आसपास के दिव्यांगजनों को सहूलियत होगा। दिव्यांगो को दिए जाने वाले कृत्रिम अंग के निर्माण से लेकर बांटने तक का काम यहीं से किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा और शोध की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को चिह्नित कर फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। यूडीआईडीकार्ड भी यहीं से उपलब्ध कराया जाएगा। रामनगर में जमीन चिह्नित की जा चुकी है। इसके निर्माण की मंजूरी शासन से मिल गई है। केंद्र व राज्य सरकार के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। मंगलवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने निरीक्षण कर केंद्र बनाने की कवायद तेज करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें