फोटो
वाराणसी। फ्लैट रेट पर बिजली की मांग को लेकर बुनकर एकता जागरूकता मंच की बैठक बुधवार को सरैया क्षेत्र में मोबिन अंसारी के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अब्दुल रब अंसारी ने प्रदेश सरकार से फ्लैट रेट पर बिजली आपूर्ति की मांग की। पूर्व पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने कहा कि यूपी सरकार पावरलूम संचालक बुनकरों को महंगे दाम पर बिजली मुहैया करा रही है। इस दौरान अकील अंसारी, नसरुद्दीन, जुबैर अदील, अब्दुल मतीन, अखलाक अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद