फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनेंगे: डॉ. सुनील पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशी दिव्यांगजन विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग को उपकरण दिए गए। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि सिलाई मशीन, ट्राई साइकिल और सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। इस दौरान दिव्यांग महिलाओं को सिलाई मशीन व अन्य दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, रेलवे पास, कान की मशीन, व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। अध्यक्षता जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने की। प्रभारी एवं समन्वयक रमेश सिंह की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन डॉ. सौरभ सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र पटेल, श्यामबली पटेल, माधुरी सिंह, विनोद मौर्य, आलोक त्रिपाठी, रंजना सिंह, सोनी झा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें