दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में आयोजित अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बरेका संगीत दल ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें बांसुरी वादन में रवि प्रजापति ने तीसरा स्थान हासिल किया। बिलासपुर में 2-3 फरवरी को आयोजित प्रतियोगिता में बरेका के साथ ही विभिन्न जगहों की टीम ने हिस्सा लिया। सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली बरेका टीम के कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आनंद कुमार मिश्रा ने तबला, शशांक उपाध्याय ने हारमोनियम और सिंथेसाइजर पर संगत किया। बरेका के महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने कहा कि बरेका संगीत दल की इस उपलब्धि से न केवल सांस्कृतिक क्षेत्र में संस्थान की सशक्त उपस्थिति उजागर हुई है, बल्कि रेल परिवार के भीतर छिपी कलात्मक प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। बरेका टीम में विष्णु मिश्रा, राघवेन्द्र कुमार नारायण, रवि प्रजापति, अंकित मिश्रा और अभिषेक सिंह शामिल रहे।