वाराणसी। ब्लाॅकवार एवं शहरी क्षेत्र में दिव्यांगता चिह्नांकन 24 अप्रैल से 15 मई तक होगा। शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को आराजीलाइन में और समापन रामनगर जोन में होगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे शाम चार बजे तक चलेगा।
शिविर में दिव्यांगता की पहचान के साथ उनके मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने, दिव्यांगता पेंशन योजना, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, दिव्यांग शादी विवाह पुरस्कार, दुकान संचालन, काॅक्लियर एवं यूडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ब्लाॅक व दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। बड़ागांव में 25, चिरईगांव में 29, चोलापुर में 30 अप्रैल, हरहुआ में दो मई, काशी विद्यापीठ में छह, पिंडरा में सात, सेवापुरी में आठ, पं. दीन दयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय पांडेयपुर में 13, श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार दृष्टिबाधित विद्यालय दुर्गाकुंड में 14 और रामनगर जोनल कार्यालय में 15 मई को शिविर लगेगा। संवाद