फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 52.99 लाख की ठगी: फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डायरेक्टर से फ्राॅड, नौ पर FIR; बुलाया गया था मुंबई

Sun, 10 May 2026 12:35 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के चितईपुर थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उसे मुंबई बुलाकर कासिफ खान से बातचीत कराई गई। इसके बाद अलग-अलग मद में उनसे करीब 52 लाख रुपये लिए गए। खुद को ठगा महसूस होते ही वह पुलिस से मदद मांगने पहुंचे।
विज्ञापन
चितईपुर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चितईपुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर कॉलोनी निवासी और रघुकुल कृपा हॉस्पिलिटी के डायरेक्टर अभिलाष नारायण सिंह से एफ लाउंज बाय फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर करीब 53 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभिलाष नारायण सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कासिफ खान उर्फ कासिफ सरदार, हासिम खान, दुष्यंत सिंह, रुपमणि सिंह, आसिफ अली उर्फ अब्बास दीवानी, रोहित खन्ना, कार्तिक, डाली सोनी और हर्षत कोली ने उन्हें अपने झांसे में लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

चितईपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

शिकायत के मुताबिक अगस्त 2021 में डाली सोनी और दुष्यंत सिंह ने उन्हें मुंबई बुलाया। वहां वीडियो कॉल के जरिए उनकी बातचीत कासिफ खान से कराई गई। आरोप है कि कासिफ खान ने खुद को कंपनी से जुड़ा प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए एफ लाउंज बाय फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अभिलाष नारायण सिंह ने कारोबार में निवेश करने की सहमति दे दी।

पीड़ित का आरोप है कि अलग-अलग चरणों में उनसे कुल 52 लाख 99 हजार 500 रुपये लिए गए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार आश्वासन देते रहे, लेकिन न तो फ्रेंचाइजी उपलब्ध कराई गई और न ही पैसा वापस किया गया। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में संपर्क भी कम कर दिया गया।

मामले को लेकर पीड़ित ने चितईपुर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की भूमिका और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें