फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षक, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से अब शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। डीआईओएस ने शनिवार को विद्यालयों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जहां एक विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित मिले वहीं छात्र-छात्रा से विषय से पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे सके। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह दोपहर दो बजे नेताजी इंटर कॉलेज बरकी में पहुंचे, जहां कार्यवाहक प्रधानाचार्य सहित आठ शिक्षक एक जगह बैठकर बात करते मिले। बताया कि कोई छात्र उपस्थित नहीं है, इसलिए शिक्षण कार्य नहीं चल रहा है। विद्यालय में 8 प्रवक्ता, 10 सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। इस दौरान नौ शिक्षक शनिवार को अनुपस्थित मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही प्रगतिशील कन्या इंटर कॉलेज गोराई में 12 बजे प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित थी और सभी की उपस्थिति पंजिका इनके पास आलमारी में बंद मिली। साथ ही यहां पजीकृत 64 छात्राओं के सापेक्ष बहुत कम ही विद्यालय में आ रही हैं।
इस दौरान छात्राओं से विषय के सवाल पूछे गए जिसका सही जवाब नहीं दे र्पाइं। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो दिन में छात्राओं की उपस्थिति पंजिका कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वहीं शोभनाथ मिश्र इंटर कॉलेज गोराई में दोपहर एक बजे पहुंचने पर छात्रों से अंग्रेजी से जुड़े सवाल पूछे गए, जिसका जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों पर रिपोर्ट का इंतजार
यूपी बोर्ड की परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संभावित 135 केंद्रों की सूची जारी होने के बाद 170 से अधिक आपत्तियां आई हैं। हालांकि जिला स्तर पर गठित समिति की ओर से नौ फरवरी तक आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट परिषद को भेजी जानी है लेकिन जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है। सोमवार तक इसकी रिपोर्ट भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को मिल जाएगी। आपत्तियों में छात्रों का केंद्र दूर भेजने, कई केंद्रों पर संसाधन न होने, मानक का पालन न करने आदि का हवाला दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि एसडीएम स्तर की रिपोर्ट मिलने के बाद उसे जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा, इसके बाद परिषद को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें