फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीआईओएस और डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) भोलेंद्र प्रताप सिंह और डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता क्षमाशंकर पांडेय को बृहस्पतिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए), नई दिल्ली की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और बेहतर प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रदेश भर से अधिकारियों को पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश के अपर राज्य परियोजना निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने बनारस के डीआईओएस एवं अंबेडकरनगर के पूर्व बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह और डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता क्षमाशंकर पांडेय का चयन किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें