फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरहुआ ने लिया आजमगढ़ जीतने का मूलमंत्र, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात

Thu, 20 Jun 2019 08:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
दिनेश लाल 'निरहुआ' ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेस्टार और लोक सभा चुनाव 2019 में भाजपा की ओर से आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी रहे दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़कर चर्चा में आए भोजपुरी सिनेस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ हार के बाद भी जीत की कामना नहीं छोड़ी है। अमेठी में हारने के बाद जीत दर्ज करने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात कर निरहुआ ने भविष्य में आजमगढ़ जीतने का मंत्र लिया।

निरहुआ ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री के साथ अपनी तस्वीर को शेयर भी की और ट्विटर पर लिखा है कि आज श्रीमती स्मृति ईरानी से आशीर्वाद और सुझाव लेकर आजमगढ़ आ रहा हूं। 21 से 23 तक वो जनपद में रहेंगे और पांचों विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन


निरहुआ के प्रतिनिधि संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को ही केंद्रीय मंत्री से निरहुआ की मुलाकात हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आजमगढ़ के चुनाव के बारे जानकारी ली। फिर अमेठी में अपनी जीत का उदाहरण दिया। उन्होंने निरहुआ को बताया कि आजमगढ़ के विकास के साथ ही जनहित के लिए उनके बीच में लगातार रहना होगा।

विज्ञापन

 



सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना होगा। एक दिन निश्चित ही सफलता मिलेगी। तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, रतनलाल कटारिया और पीयूष गोयल से मुलाकात की।

इस दौरान उनसे तमसा नदी के पुनरुद्धार, देवारावासियों के लिए घाघरा पर पुल और गोरखपुर से आजमगढ़ होते हुए वाराणसी तक प्रस्तावित रेलवे लाइन को लेकर बात हुई। संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जीडी ग्लोबल स्कूल में दिनेश लाल यादव निरहुआ योग शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें