फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में कटुता घोल रहे हैं मन की बात करने वाले: डिंपल यादव

Sun, 26 Feb 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
विज्ञापन
सपा की चुनावी सभा में सांसद डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि रेडियो-टीवी से मन की बातें करने वाले अब मंच से मन की बातें कर रहे हैं। गांव-गांव श्मशान-कब्रिस्तान और रमजान-दीपावली के नाम पर लोगों में कटुता घोल रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव को घेरने के नाम पर प्रदेश की गलत छवि बना रहे हैं। विपक्षी पार्टियां जबकि राष्ट्रीय स्तर की सरकारी एजेंसियों से आंकड़ों से बिल्कुल उल्टी छवि प्रदेश की दिखा रहे हैं। मायावती ने विपक्ष में बैठने को लगभग स्वीकार कर लिया है।

गाजीपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार की शाम आयोजित चुनावी सभा में डिंपल यादव ने कहा कि अच्छे दिन लाने वाले नेताओं की कथनी-करनी में बड़ा भेद है। विदेशों से काला धन वापस लाने की बात करने वाले कोई धन वापस नहीं ला पाए।
विज्ञापन


उल्टे नोटबंदी कर देश को बड़ी परेशानी में डाल दिया। युवाओं को रोजगार देने की बात करने वालों ने नोटबंदी कर युवाओं को कतार में खड़ा कर दिया। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हुई। जोड़-बटोकर रखा पैसा मन की बातें करने वालों की भेंट चढ़ गया।

डिंपल ने कहा कि सपा सरकार ने गांवों के साथ शहरों का भी बेहतर विकास किया है। सड़कों के संजाल के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस, बेहतर बिजली आपूर्ति, किसानों के लिए खाद-बीज, नहर के पानी की उपलब्धता, समाजवादी एंबुलेंस, 1090, 102 एवं सौ नंबर पुलिस सुविधा ने प्रदेश की बेहतर तस्वीर बनाई है।

सपा की अगली बार सरकार बनने पर प्रदेश में गांव के लिए विशेष पैकेज बनाया जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार में आने पर महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम

डिंपल यादव
डिंपल यादव ने कहा कि अगर सपा की सरकार आई तो महिलाओं का रसोई घर में समय बचाने के लिए प्रेशर कूकर दिए जाएंगे। बेहतर शिक्षा के लिए अब विद्यालयों में एक किलो घी और एक किलो दूध बच्चों को दिया जाएगा।

युवाओं को नौकरी के क्रम में एक लाख भर्ती की जाएगी। महिलाओं को नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा। सरकारी बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत किराए में छूट दी जाएगी। उन्होंने सैदपुर में गंगा पर बने पुल को सपा सरकार का प्रयास बताया।

कहा कि अब आने वाले दिनों में पशुओं की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल नहीं ले जाना पड़ेगा। उसकी जगह एक काल पर दवाई और डाक्टर के साथ सचल वाहन पशुपालक के दरवाजे पर होगा।

कहा कि काशी के सांसद इधर-उधर की बातें कर लोगों को भटकाना चाहते हैं, लेकिन जनता उन्हें जान गई है। इससे भाजपा वाले बौखलाएं हुए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें